रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

उत्तराखंड की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

8.26 लाख से अधिक नाम हटे, 19 लाख फॉर्म में मिलीं त्रुटियां

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के प्रथम चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है।

नई सूची के अनुसार प्रदेश में 71,33,785 मतदाता शामिल हैं, जबकि 8,26,977 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।

इसके साथ ही करीब 19 लाख गणना फॉर्म में त्रुटियां मिलने पर संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे।

प्रदेश में कुल मतदाता

जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार उत्तराखंड में कुल 71,33,785 मतदाता हैं, जिनमें-

  • पुरुष: 37,23,614
  • महिला: 34,09,954
  • थर्ड जेंडर: 217

वहीं, प्रदेश में मतदान केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई गई है। पहले जहां 11,733 मतदान केंद्र थे, अब उनकी संख्या बढ़कर 12,543 हो गई है।

इन जिलों में सबसे ज्यादा कटे मतदाताओं के नाम

ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार जिलेवार हटाए गए मतदाताओं की संख्या इस प्रकार है—

जिलाहटाए गए मतदाता
देहरादून1,86,008
ऊधमसिंह नगर1,77,673
हरिद्वार1,30,203
नैनीताल71,810
अल्मोड़ा55,485
पौड़ी गढ़वाल51,359
टिहरी गढ़वाल43,625
पिथौरागढ़27,436
चमोली23,436
उत्तरकाशी18,405
चंपावत17,718
बागेश्वर13,010
रुद्रप्रयाग10,809

19 लाख मतदाताओं को भेजे जाएंगे नोटिस

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि एसआईआर के पहले चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की गई है।

समीक्षा के दौरान करीब 19 लाख गणना फॉर्म में त्रुटियां सामने आई हैं। ऐसे सभी मतदाताओं को नोटिस जारी कर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने का अवसर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 14 जुलाई से 11 सितंबर तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी तथा उनका निस्तारण किया जाएगा।

नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए ये फॉर्म भरें

निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से अपील की है कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो वह फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकता है।

  • फॉर्म-6: नया नाम जोड़ने के लिए
  • फॉर्म-7: नाम हटवाने के लिए
  • फॉर्म-8: नाम, पता या अन्य विवरण में संशोधन के लिए

निर्वाचन विभाग ने लोगों से ड्राफ्ट मतदाता सूची का अवलोकन कर समय सीमा के भीतर आवश्यक दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अपील की है।

https://regionalreporter.in/garhwal-double-gift-ramnagar-dehradun-train-laldhang-chillarkhal-route/
https://youtu.be/_Cw5-uZdA7A?si=hxWK2oVkcytDzgi2
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *