रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

ग्रामीण बच्चों को मिली डिजिटल शिक्षा की सौगात

जौरासी इंटर कॉलेज में आधुनिक कंप्यूटर लैब स्मार्ट क्लास और पुस्तकालय का किया निरीक्षण

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जौरासी में आयोजित समारोह में विधायक विशन सिंह चुफाल ने

ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक कंप्यूटर शिक्षा का व्यापक विस्तार करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से जुड़कर ही छात्र भविष्य की चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना कर सकते हैं।

आधुनिक संसाधनों का विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

समारोह के दौरान विधायक ने श्री बालकदेव फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से स्थापित कंप्यूटर लैब, क्यान सिस्टम, स्मार्ट क्लास और पुस्तकालय का निरीक्षण किया।

उन्होंने छात्र-छात्राओं से इन आधुनिक संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर तकनीकी शिक्षा में दक्ष बनने का आह्वान किया।

सीएसआर मद से तैयार हुई कंप्यूटर लैब

श्री बालकदेव फाउंडेशन के अध्यक्ष शंकर सिंह भाटिया ने बताया कि सीएसआर मद से विद्यालय में आधुनिक कंप्यूटर लैब और पुस्तकालय स्थापित किए गए हैं।

इसके साथ ही क्यान सिस्टम और स्मार्ट क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।

विधायक ने स्वीकृत की थी पांच लाख की धनराशि

शंकर सिंह भाटिया ने बताया कि स्थानीय विधायक विशन सिंह चुफाल ने विद्यालय में छात्रों के लिए

कुर्सियों और स्मार्ट क्लास की व्यवस्था हेतु 5 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी।

इससे विद्यालय में आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार संभव हो सका।

बच्चों को दी सामाजिक जागरूकता की जानकारी

समारोह में मुस्कान सामाजिक उत्थान समिति के सचिव जगदीश कलौनी ने मर्म चिकित्सा के माध्यम से सामान्य और असाध्य रोगों के उपचार की जानकारी दी।

उन्होंने विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच, बाल विवाह, बाल अपराध, दहेज उत्पीड़न, मोबाइल के दुरुपयोग और साइबर एवं यौन अपराधों से बचाव के बारे में भी जागरूक किया।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य आर.के. सिंह ने किया।

इस अवसर पर अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दीपक बोरा, प्रधान प्रतिनिधि दुर्लेख दीपक बोरा, प्रधान कुंदन सिंह भाटिया, बलवंत सिंह बोरा, जगत सिंह भाटिया सहित कई अभिभावक, शिक्षक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

https://regionalreporter.in/madmaheshwar-yatra-banatoli-temporary-bridge-danger-morkhama-river/
https://youtu.be/UVlHuYkotc4?si=COmfacq5P-9Pw80_
जगदीश कलौनी
+ posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *