रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

स्वतंत्रता दिवस से पहले श्रीनगर में SSB की भव्य बाइक रैली

स्वतंत्रता दिवस-2026 के पूर्व आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में 14 अगस्त 2026 को केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र,

सशस्त्र सीमा बल (SSB), श्रीनगर गढ़वाल की ओर से भव्य बाइक रैली निकाली गई।

रैली केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र से शुरू होकर श्रीनगर गोला मार्केट तक पहुंची।

रैली के दौरान जवानों और प्रतिभागियों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए आमजन को

स्वतंत्रता दिवस के महत्व के प्रति जागरूक किया।

प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ रैली में हिस्सा लिया।

आयोजन का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करना रहा।

रैली के दौरान देशभक्ति से जुड़े संदेशों के माध्यम से नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

https://regionalreporter.in/uttarakhand-police-14-personnel-cm-meritorious-service-medal-2026/
https://youtu.be/55Yhp1Wq6lU?si=LGgm4fI7DmJ4d1hw
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *