रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्ती

CM धामी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

उत्तराखंड में आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी को लेकर सरकार सख्त हो गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अधिकारियों को इस संबंध में कड़े निर्देश दिए।

उन्होंने खासतौर पर चीनी समेत जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता और कीमतों पर नजर रखने को कहा।

सीएम ने निर्देश दिए कि आम लोगों को आवश्यक वस्तुएं उचित दरों पर उपलब्ध होनी चाहिए।

बाजार में कीमत और स्टॉक की होगी निगरानी

मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग समेत संबंधित विभागों को नियमित निगरानी के निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों को बाजार में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता की स्थिति लगातार जांचनी होगी।

इसके साथ ही इनके निर्धारित और प्रचलित बाजार मूल्य पर भी नजर रखी जाएगी।

सरकार मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन की स्थिति की भी निगरानी करेगी।

किसी वस्तु की मांग बढ़ने पर समय रहते जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

कृत्रिम कमी पैदा करने वालों पर होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर आवश्यक वस्तुओं की कृत्रिम कमी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कमी पैदा कर उपभोक्ताओं से अधिक कीमत वसूलने की कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी।

जमाखोरी या कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्धारित मानकों का उल्लंघन मिलने पर भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिलों में नियमित निरीक्षण के निर्देश

सीएम धामी ने सभी जिलों में बाजारों का नियमित निरीक्षण कराने को कहा है।

प्रशासन को दुकानों और प्रतिष्ठानों में उपलब्ध स्टॉक की स्थिति पर नजर रखनी होगी।

साथ ही आवश्यक वस्तुओं के दामों की भी जांच की जाएगी।

इस दौरान जमाखोरी, कालाबाजारी या अन्य अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

आम लोगों की जेब पर असर को लेकर सरकार सतर्क

मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में अनावश्यक बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों के घरेलू बजट पर पड़ता है।

उन्होंने कहा कि मूल्य नियंत्रण से जुड़ी व्यवस्थाएं प्रभावी और पारदर्शी होनी चाहिए।

सीएम ने शासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने को कहा।

उन्होंने बाजार की स्थिति पर लगातार नजर रखने और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार आम जनता के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

https://youtu.be/LwK69aMkayY?si=wHVnp8MENJKJ6D3K
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *