रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

बदरीनाथ हाईवे पर भीषण हादसा, श्रीनगर निवासी भाई-बहन की मौत

बदरीनाथ हाईवे पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मालाकुंठी के पास कार और डंपर की आमने-सामने की

जोरदार टक्कर में कार सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार में सवार दो अन्य लोग घायल हुए हैं,

जिन्हें उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

मालाकुंठी के पास आमने-सामने भिड़े कार और डंपर

जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार में चार लोग ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान मालाकुंठी के पास मोड़ पर श्रीनगर की ओर से आ रहे डंपर से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार डंपर के नीचे जा घुसी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

भाई-बहन की मौके पर मौत

हादसे में कार चला रहे ऋषभ सेमवाल और उनके बगल में बैठी उनकी बहन रक्षा सेमवाल, निवासी डांग श्रीनगर, की मौके

पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे की सीट पर बैठे दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक सहायता के बाद एम्स

ऋषिकेश भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, घायलों के नाम और पते की जानकारी जुटाई जा रही है।

परिवार में पसरा मातम

हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में मातम पसर गया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

बताया गया कि मृतक भाई-बहन के पिता सिंचाई विभाग में प्रशासनिक अधिकारी हैं। रक्षा सेमवाल कीर्तिनगर स्थित अस्पताल

में लैब टेक्निशियन के पद पर कार्यरत थीं। वहीं ऋषभ सिंचाई विभाग में अवर अभियंता के साथ अस्थायी तौर पर काम करता था।

कुछ देर प्रभावित रहा यातायात

हादसे के बाद बदरीनाथ हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

https://regionalreporter.in/rudranath-temple-kapat-closed-october-17-gopeshwar-winter-worship/
https://youtu.be/mkxRWaVVmdU?si=mr3JfeF1ov-R0oXs
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *