रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पापड़गाड़ में बाढ़ की सूचना से हड़कंप, प्रशासन अलर्ट

तहसील भटवाड़ी क्षेत्र के पापड़गाड़ में मंगलवार दोपहर अचानक बाढ़ आने की सूचना से प्रशासन और संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही प्रशासन ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दोपहर करीब 12:16 बजे पापड़गाड़ में बाढ़ आने की सूचना प्रशासन को मिली।

इसके बाद तहसील प्रशासन के साथ एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें सक्रिय हो गईं।

प्रशासन ने नदी और आसपास के बरसाती नालों के जलस्तर पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

सूचना मिलने के बाद यूजेवीएनएल के मनेरी, जोशियाड़ा और धरासू स्थित परियोजनाओं एवं विद्युत प्रतिष्ठानों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया।

अधिकारियों ने संभावित खतरे को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

तहसीलदार भटवाड़ी, एसडीआरएफ, पुलिस और संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक को घटना की जानकारी दी गई।

संबंधित टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं और हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

फिलहाल स्थिति सामान्य

प्रशासन के अनुसार, पापड़गाड़ में फिलहाल स्थिति सामान्य है। अभी तक किसी बड़े नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।

हालांकि, बारिश के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी जारी रखी है।

अधिकारियों ने नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

जलस्तर बढ़ने या मौसम खराब होने की स्थिति में लोगों से सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को कहा गया है।

उत्तराखंड में इन दिनों बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने उत्तरकाशी समेत कई जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

ऐसे में प्रशासन किसी भी संभावित आपदा से निपटने के लिए सतर्क है।

https://youtu.be/mkxRWaVVmdU?si=sFdlaGxSg8k5au4Z
https://regionalreporter.in/rh-incompatibility-newborn-exchange-transfusion-srinagar/

Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *