रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस सख्त, बिड़ला परिसर में कोतवाल ने दी चेतावनी

छात्रसंघ चुनाव को लेकर श्रीनगर पुलिस ने बिड़ला परिसर में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने छात्र नेताओं और प्रत्याशियों से मुलाकात कर चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की अपील की।

हुड़दंग और मारपीट पर होगी कार्रवाई

कोतवाल ने स्पष्ट किया कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। प्रचार के दौरान किसी भी तरह का हुड़दंग या मारपीट स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रत्याशी और उनके समर्थक निर्धारित नियमों के दायरे में रहकर ही चुनाव प्रचार करें।

कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर तत्काल कार्रवाई होगी।

नियम तोड़ा तो जेल की चेतावनी

पुलिस ने साफ कर दिया है कि चुनाव के नाम पर कानून हाथ में लेने वालों को किसी तरह की छूट नहीं मिलेगी।

कोतवाल कुलदीप सिंह ने चेतावनी दी कि नियम तोड़ने या सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जरूरत पड़ी तो आरोपियों को जेल भी भेजा जाएगा।

पुलिस की गतिविधियों पर रहेगी नजर

पुलिस ने छात्रसंघ चुनाव से जुड़ी गतिविधियों पर निगरानी रखने की बात कही है।

अधिकारियों के मुताबिक, चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता रहेगी।

पुलिस ने सभी छात्र नेताओं और समर्थकों से संयम बरतने तथा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव में सहयोग करने की अपील की है।

https://regionalreporter.in/sung-village-chausingya-khaddu-nanda-yatra/
https://youtu.be/LwK69aMkayY?si=uGvoIRT2e2H2YeaA
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *