चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा 15 सितंबर से फिर शुरू होगी।
डीजीसीए की अनुमति के बाद आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर 7 सितंबर से टिकट बुकिंग शुरू होगी।
15 से 30 सितंबर तक की यात्रा के लिए बुकिंग
आईआरसीटीसी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, हेली टिकट की बुकिंग 7 सितंबर को सुबह 11 बजे से शुरू होगी।
यात्री 15 से 30 सितंबर तक की यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकेंगे।
मानसून में बंद थी हेली सेवा
इस वर्ष 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही हेली सेवा शुरू हुई थी।
गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से हेली सेवा संचालित की जा रही थी।
मानसून सीजन को देखते हुए डीजीसीए ने 25 जून से हेली सेवा पर रोक लगा दी थी।
अब चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में सेवा फिर शुरू होने जा रही है।
नौ एविएशन कंपनियां करेंगी संचालन
यूकाडा के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलीपैड से नौ एविएशन कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जाती है।
उन्होंने बताया कि डीजीसीए ने निरीक्षण के बाद 15 सितंबर से सेवा शुरू करने की अनुमति दे दी है।
यात्रियों को टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट का उपयोग करना होगा।















Leave a Reply