रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

शिक्षक दिवस पर उत्तराखंड के 19 शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार

शिक्षक दिवस पर उत्तराखंड के 19 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने शनिवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान किए।

पुरस्कार पाने वालों में प्रारंभिक शिक्षा के 12, माध्यमिक शिक्षा के छह और प्रशिक्षण संस्थान का एक शिक्षक शामिल है।

प्रारंभिक शिक्षा के 12 शिक्षक सम्मानित

प्रारंभिक शिक्षा के लिए पौड़ी के विष्णुपाल सिंह नेगी, चमोली के लखपत सिंह रावत और उत्तरकाशी के पृथ्वी सिंह रावत को सम्मानित किया गया।

देहरादून के वीरेंद्र सिंह रावत, हरिद्वार के रोबिन कुमार और टिहरी के महेश्वर प्रसाद सेमवाल को भी पुरस्कार मिला।

रुद्रप्रयाग के शशिकांत नौटियाल, चंपावत के जहीर अब्बास और ऊधमसिंह नगर के नौ सिंह को भी सम्मानित किया गया।

नैनीताल की डॉ. श्वेता, पिथौरागढ़ के विक्रम सिंह परिहार और अल्मोड़ा के त्रिलोक सिंह अधिकारी भी पुरस्कार पाने वालों में शामिल हैं।

माध्यमिक शिक्षा के छह शिक्षक पुरस्कृत

माध्यमिक शिक्षा के लिए पौड़ी के नरेंद्र सिंह नेगी और चमोली की डॉ. सुमन ध्यानी शर्मा को पुरस्कार दिया गया।

देहरादून के डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव, हरिद्वार के कमलेश पंवार और चंपावत के नवीन चंद्र पंत भी सम्मानित हुए।

नैनीताल के विशन सिंह मेहता को भी माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार मिला।

प्रशिक्षण संस्थान के शिक्षक भी सम्मानित

प्रशिक्षण संस्थान से उत्तरकाशी के डॉ. सुबोध सिंह बिष्ट को सम्मानित किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षकों को हर साल शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार दिया जाता है। इस वर्ष भी शिक्षकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

https://regionalreporter.in/kedarnath-heli-service-start-september-15-ticket-booking/
https://youtu.be/y9QpImppl2I?si=GGmZj6WYiG0ay1Bl
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *