रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

रामणी गांव में किशोर-किशोरी की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

विकासखंड नंदानगर के रामणी गांव में मंगलवार सुबह एक किशोर और किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया।

दोनों के शव गांव के पास स्थित मेला मैदान के मंच पर फंदे से लटके मिले।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए।

मृतकों में रामणी गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर और करीब 16 वर्षीय किशोरी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि किशोर कक्षा 12 और किशोरी कक्षा 11 में पढ़ती थी। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे।

मेला मैदान के मंच पर मिले शव

ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार सुबह मेला मैदान के मंच पर दोनों के शव लटके होने की जानकारी मिली।

इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर नंदानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया।

पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला

नंदानगर थाने के एसआई मनोज भट्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।

उन्होंने कहा कि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

हालांकि, वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होंगे।

पुलिस के अनुसार, दोनों की उम्र क्रमशः 17 और करीब 16 वर्ष है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

ग्रामीणों में चर्चा, पुलिस जांच जारी

ग्राम प्रधान कुंवर लाल ने बताया कि घटना की सूचना नंदानगर पुलिस को दे दी गई थी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत की परिस्थितियों और कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई थीं।

इनमें परिजनों से नाराज होकर एक छात्रा और बाद में एक युवक के चमोली पुल से अलकनंदा नदी में छलांग लगाने की बात सामने आई थी।

दोनों का अब तक पता नहीं चल पाया है। उनकी तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

https://youtu.be/AVYzvlgVjws?si=X8sf-d74XJG067wZ
https://regionalreporter.in/uttarakhand-folk-culture-pop-culture-national-seminar-srinagar/
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *