रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

चमोली के 10 खिलाड़ी राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

चमोली जिले के 10 स्कूली टेबल टेनिस खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता अक्टूबर में मध्य प्रदेश में आयोजित होगी।

चंपावत में 21 से 23 सितंबर तक राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 टेबल टेनिस प्रतियोगिता हुई।

इसमें चमोली के 23 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 10 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

चमोली के खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चमोली के खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया।

अंडर-17 बालिका वर्ग में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ की अंशिका नेगी ने स्वर्ण पदक जीता।

अंडर-14 बालिका वर्ग में विद्या मंदिर ज्योतिर्मठ की काव्या ने फाइनल मुकाबला जीता।

अंडर-14 बालक वर्ग में इसी विद्यालय के आरव ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

राज्य प्रतियोगिता में चमोली से अंडर-14 वर्ग में 10, अंडर-17 में आठ और अंडर-19 में पांच खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

इन खिलाड़ियों का हुआ राष्ट्रीय स्तर पर चयन

वर्गखिलाड़ीविद्यालय
अंडर-19 बालिकासानियाराकि उमा विद्यालय नैग्वाड़
अंडर-19 बालिकासुहानीराजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर
अंडर-17 बालिकाअंशिका नेगीपीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ
अंडर-17 बालिकादिया सैनीविद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ
अंडर-17 बालिकापरिधिराजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर
अंडर-17 बालिकाप्रियाराजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय नैग्वाड़
अंडर-17 बालकसमीरविद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ
अंडर-14 बालिकाकाव्याविद्या मंदिर ज्योतिर्मठ
अंडर-14 बालिकाअंशिकापीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ
अंडर-14 बालकआरवविद्या मंदिर ज्योतिर्मठ

चमोली टीम के साथ टीम मैनेजर जयदीप सिंह झिंक्वाण और टीम कोच लता झिंक्वाण, कविता तथा अजय फरस्वाण रहे।

टीम मैनेजर ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए

खेल संयोजिका भुवनेश्वरी फोनिया और जिला क्रीड़ा समन्वयक प्रदीप बोरा का आभार जताया।

खिलाड़ियों के राष्ट्रीय स्तर पर चयन पर मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत,

जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक श्रीकांत पुरोहित, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक एवं संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी।

https://regionalreporter.in/amroha-farmhouse-gangrape-haryana-woman-four-arrested/
https://youtu.be/a3bQYGDBUrw?si=F3Sr8pxXvW7DRJxE
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *