रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत पर साधु-संत नाराज, हत्या के एंगल से जांच तेज

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी की मौत का मामला उलझता जा रहा है।

25 सितंबर को उन्होंने गुरु कृपा कुंज की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट और अधिक रक्तस्राव की बात सामने आई है। शरीर पर छह जगह चोटें भी मिली हैं।

कमरे से ग्राइंडर बरामद, कई बिंदुओं पर जांच

पुलिस को जांच के दौरान दीपक के कमरे से एक ग्राइंडर भी मिला है।

अब यह पता लगाया जा रहा है कि क्या उन्होंने खुद को इससे चोट पहुंचाई थी। पुलिस शरीर पर मिली असामान्य चोटों की वजह भी तलाश रही है।

पोस्टमार्टम के मुताबिक पैर की हड्डी और पसली में फ्रैक्चर था। सिर पर भी गंभीर चोट मिली है।

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस आश्रम से जुड़े कर्मचारियों और सेवकों से भी पूछताछ कर रही है।

खून का सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। इससे नशीले या जहरीले पदार्थ के सेवन की स्थिति स्पष्ट होने में मदद मिलेगी।

साधु-संतों ने मांगी उच्च स्तरीय जांच

मामले को लेकर वृंदावन के ललित कुंज आश्रम में धर्म रक्षा संघ के बैनर तले साधु-संतों की बैठक हुई।

इसमें दीपक की मौत की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग उठाई गई। बैठक में संतों ने घटना में सामने आए चोटों के पैटर्न और परिस्थितियों पर सवाल उठाए।

धर्म रक्षा संघ की बैठक में महंत गंगादास महाराज ने घटना को गंभीर बताते हुए जांच की मांग की।

उनका आरोप है कि दीपक के साथ बेहद अमानवीय व्यवहार किया गया।

हालांकि, पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह और घटनाक्रम स्पष्ट हो सकेगा।

https://regionalreporter.in/dehradun-bjp-councillor-amita-singh-house-robbery/
https://youtu.be/iBt4bZTkf7E?si=ShICIDuxJrqAxpw6
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *