रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

ध्रुव राठी का आरोप- ‘मुझे किडनैप किया गया’

पासपोर्ट दिखाकर बोले- भारतीय नागरिक हूं और रहूंगा

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने हिरासत से रिहा होने के बाद पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी वीडियो में उन्होंने दावा किया कि उन्हें गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया गया, बल्कि घर से जबरन उठाया गया था।

उन्होंने अपना पासपोर्ट दिखाते हुए भारतीय नागरिक होने की बात भी कही।

ध्रुव राठी के मुताबिक, कुछ लोग उनके पासपोर्ट को लेकर गलत अफवाह फैला रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मैं भारतीय नागरिक हूं, था और रहूंगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि सादे कपड़ों में आए लोग उनके घर में घुसे और उन्हें जबरन अपने साथ ले गए।

मां को धक्का देने और फोन छीनने का आरोप

ध्रुव राठी ने वीडियो में दावा किया कि घटना के समय वह सो रहे थे।

इसी दौरान कुछ लोग घर में दाखिल हुए और उनकी मां को धक्का देते हुए बेडरूम तक पहुंच गए।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया और उन्हें घसीटकर बाहर ले जाया गया।

राठी के अनुसार, उन्हें चप्पल तक पहनने का मौका नहीं दिया गया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें अपने वकील से संपर्क करने और मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं मिली।

उनके दावे के मुताबिक, उन्हें एक थाने से दूसरे स्थान पर ले जाया गया और करीब 20 घंटे तक रखा गया।

उन्होंने जबरन ले जाने के दौरान चोट लगने की बात भी कही।

गुरुग्राम स्थित आवास से ले गई थी पुलिस टीम

उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, ध्रुव राठी को शनिवार सुबह गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित केंद्रीय विहार सोसाइटी से पुलिस अपने साथ ले गई थी।

बताया गया कि सुबह करीब सवा आठ बजे पुलिस टीम उनके फ्लैट पर पहुंची थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, उनके माता-पिता ने उन्हें साथ ले जाने का विरोध किया था।

बाद में दिल्ली पुलिस और आईबी की टीम ने उनसे पूछताछ की।

रविवार को करीब 20 घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

फिलहाल, पुलिस कार्रवाई को लेकर ध्रुव राठी की ओर से लगाए गए आरोपों पर संबंधित पुलिस अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है।

https://regionalreporter.in/supreme-court-delhi-protest-hearing/
https://youtu.be/2GhRDtqQKaw?si=vQkEQrV8CDWGE_PT
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *