रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

जोशीमठ में भालू का हमला, एक ही परिवार के चार लोग गंभीर घायल

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भालुओं की बढ़ती सक्रियता के बीच चमोली जिले के जोशीमठ में हमले की गंभीर घटना सामने आई है।

सीमांत नगर के सिंहधार वार्ड में देर रात करीब तीन बजे भालू ने एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला कर दिया। हमले में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति

को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

इस दौरान भालू ने एक गाय पर भी हमला किया।

सिंहधार वार्ड में हमले के बाद दहशत

घटना के बाद सिंहधार वार्ड और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोग अपने परिवारों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

ठंड की वापसी के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भालुओं की सक्रियता बढ़ने और उनके

आबादी वाले इलाकों में पहुंचने से मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका भी बढ़ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगलों से निकलकर आवासीय क्षेत्रों में पहुंच रहे

वन्यजीवों के कारण लोगों के लिए घरों से बाहर निकलना भी जोखिम भरा हो रहा है।

वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंचने का आरोप

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई।

लोगों का आरोप है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची।

इससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश है।

स्थानीय लोगों ने प्रभावित क्षेत्र में वन विभाग की टीम तैनात करने, नियमित गश्त बढ़ाने और भालू की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है।

उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की है।

जोशीमठ में हुई इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में वन्यजीवों की आबादी वाले इलाकों में बढ़ती आवाजाही और लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

अब स्थानीय लोगों की नजर वन विभाग और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर है।

https://regionalreporter.in/uttarakhand-e-challan-pending-fine-recovery/
https://youtu.be/2GhRDtqQKaw?si=uRkBgAzrlaQU1XA1
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *