दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के विरोध में गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया।
आइसा (AISA) और एआईडीएसओ (AIDSO) के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार और दुष्यंत कुमार गौतम का पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग
प्रदर्शनकारियों ने अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित VIP एंगल और दुष्यंत कुमार गौतम को लेकर उठ रहे सवालों का हवाला दिया।
उन्होंने मांग की कि मामले से जुड़े सवालों का जवाब मिलने तक उनकी राज्यपाल पद पर नियुक्ति पर रोक लगाई जाए।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय सुनिश्चित करना जरूरी है।
मामले से जुड़े सवालों पर जवाबदेही तय होनी चाहिए और इस मुद्दे को लगातार उठाया जाता रहेगा।

छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न संगठनों के लोग शामिल
प्रदर्शन में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि युवराज सिंह, प्रीति वर्मा, अरुणेश मिश्रा और प्रवेश बुटोला शामिल रहे।
जनप्रतिनिधि सरस्वती देवी के साथ महिला मंच श्रीनगर गढ़वाल तथा एआईडीएसओ की ओर
से रेशमा पंवार और मोनिका सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया।
प्रदर्शन के दौरान छात्र संगठनों ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग दोहराई।















Leave a Reply