रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

CJP नेताओं की रिहाई के बाद तय होगी अगली रणनीति

अभिजीत दिपके बोले- डरेंगे नहीं

सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई का इंतजार, कानूनी मामलों पर वृंदा करात से करेंगे चर्चा

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा है कि हिरासत और गिरफ्तारियों के बावजूद उनका आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि हाल की कार्रवाइयों के जरिए उन्हें डराने और दबाव में लाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि वे पीछे हटने वाले नहीं हैं।

सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई का इंतजार

अभिजीत दिपके ने रविवार को कहा कि सौरव दास और आशुतोष रांका के लौटने के बाद सभी लोग एक साथ बैठेंगे।

अब तक हुए घटनाक्रम की समीक्षा कर आगे की रणनीति नए सिरे से तय की जाएगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों को रविवार को रिहा कर दिया जाएगा।

दिपके ने पिछले कुछ दिनों में हुई गिरफ्तारियों और हिरासत की कार्रवाइयों पर सवाल उठाते हुए इन्हें दबाव बनाने की कोशिश बताया।

उन्होंने कहा कि यह लंबी लड़ाई है और वे इसके लिए तैयार हैं।

कानूनी रणनीति पर भी होगी चर्चा

अभिजीत दिपके ने बताया कि वह कानूनी मामलों पर चर्चा के लिए वृंदा करात से मिलने जा रहे हैं।

मौजूदा घटनाक्रम के बीच इस मुलाकात को आगे की कानूनी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

दिपके के मुताबिक, सौरव दास और आशुतोष रांका की वापसी के बाद सामूहिक चर्चा के जरिए तय

किया जाएगा कि आगे आंदोलन और कानूनी मोर्चे पर कौन से कदम उठाए जाएं।

https://regionalreporter.in/uttarakhand-open-university-exam-result-2026/
https://youtu.be/ou8Rffty-a4?si=_r7cI1MqOQfMSWQe
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *