रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

उत्तराखंड में 12 नवंबर से शुरू होगा SSR

4 जनवरी को आएगी अंतिम मतदाता सूची

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) की प्रक्रिया 12 नवंबर 2026 से शुरू होगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में इसकी जानकारी दी।

पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने और दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

23 अक्टूबर से ईवीएम-वीवीपैट की जांच

उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में 23 अक्टूबर 2026 से ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (FLC) शुरू होगी।

यह जांच जिला निर्वाचन अधिकारियों की निगरानी में ईसीआईएल के अधिकृत इंजीनियर करेंगे।

जांच में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा।

निर्वाचन आयोग के नियमानुसार, चुनाव में केवल प्रथम स्तरीय जांच में प्रमाणित ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का ही इस्तेमाल किया जाएगा।

12 नवंबर को जारी होगी ड्राफ्ट मतदाता सूची

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर SSR अभियान चलाया जाएगा।

इसके तहत 12 नवंबर को प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

इसके बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।

दावे-आपत्तियों की सुनवाई 28 दिसंबर 2026 तक पूरी की जाएगी। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

विशेष अभियान में मिले 1,00,744 फॉर्म-6

मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि 12 से 20 अक्टूबर तक चलाए गए विशेष अभियान में फॉर्म-6 के 1,00,744 आवेदन प्राप्त हुए।

फॉर्म-6 का इस्तेमाल मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए किया जाता है।

SSR के दौरान पात्र मतदाता निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

फॉर्म-7 आवेदन की संख्या भी निर्धारित

निर्वाचन आयोग के निर्धारित नियमों के अनुसार, दावे और आपत्तियों की अवधि में कोई मतदाता

आपत्तिकर्ता के रूप में अधिकतम 10 फॉर्म-7 आवेदन दे सकता है।

वहीं, मतदाता सूची अपडेट करने की अवधि में कोई व्यक्तिगत मतदाता एक महीने में अधिकतम पांच फॉर्म-7 आवेदन दे सकता है।

फॉर्म-7 का इस्तेमाल मतदाता सूची में नाम हटाने के लिए आपत्ति दर्ज कराने में किया जाता है।

SIR के बाद उत्तराखंड में 71.58 लाख मतदाता

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी की गई थी। इसके मुताबिक, प्रदेश में कुल 71,58,949 मतदाता दर्ज हैं।

6 जनवरी 2025 की मतदाता सूची में 84,29,459 मतदाता थे।

निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में 17,05,130 नाम हटाए गए और 4,01,276 नए नाम जोड़े गए।

SIR के बाद पात्र मतदाताओं के छूटे नाम जोड़ने के लिए 8 अक्टूबर से विशेष अभियान भी चलाया गया।

अब आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए SSR की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

https://regionalreporter.in/jaunsar-bawar-bride-udawa-road-demand/
https://youtu.be/Ya781mRMU3Q?si=COvdMG281r_F7igs
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *