रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

लोक निर्माण विभाग की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

अरुण मिश्रा

शुक्रवार, 06 सितम्बर को लोक निर्माण विभाग के पंजीकृत ठेकेदारों की बैठक में कई निर्णय लिए गए। बैठक ठेकेदार संघ के अध्यक्ष हरीश भंडारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि बाहरी ठेकेदारों का विरोध किया जाएगा। इसके अलावा संगठन की तरफ से यह भी प्रस्ताव दिया गया है कि बड़ी निविदाओं के बजाय छोटी निविदाएं निकाली जाए तथा 10 लाख तक के निर्माण कार्यों को सिलेक्शन बांड पर करवाया जाए।

बैठक में विभाग द्वारा निकाली गई निविदा का विरोध भी किया गया। इस मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष दीपक सिंह रावत, विजय चमोला महेंद्र सिंह रावत, कोषाध्यक्ष सुनील मिश्रा, योगेंद्र सिंह कंडवाल, महेश खाली, जयपाल राणा, अवतार सिंह पवार, सतेसिंह, पूरन सिंह रावत. प्रेम सिंह रावत. दिगपालसिंह, महिपाल सिंह नेगी, बलबीर सिंह, भगवती प्रसाद आदि कई संगठन के लोग मौजूद थे।

https://regionalreporter.in/international-clean-air-day/
https://youtu.be/y9-DuSHeJJE?si=HT4og1He0cSbhLB0
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *