रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

जिलाधिकारी ने बौसरी गाँव में क्रॉप कटिंग का लिया जायजा

30 वर्ग मीटर प्लाट में 1 किलो 700 ग्राम धान हुई प्राप्त
रीजनल रिपोर्टर ब्यूरो

जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 आशीष चौहान ने सोमवार, 23 सितम्बर को जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े संकलन को लेकर तहसील पौड़ी क्षेत्र के अन्तर्गत  ग्राम पंचायत बौसरी में खरीफ धान की फसल पर की जा रही क्रॉप कटिंग का जायजा लिया।

राजस्व विभाग ने बौसरी गांव के कृषक मदन सिंह के धान के खेत में 30 वर्ग मीटर का प्लाट बनाकर सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से क्रॉप कटिंग का प्रयोग किया। जिसमें 1 किलो 700 ग्राम  धान की फसल प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने खेत का नक्शा, खसरा, रजिस्ट्री आदि भू-अभिलेखों की जांच करते हुए किसानों से बोये गए धान के बीज के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं, जिससे जिले में हो रहे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जाती है। उन्होंने कहा कि, क्रॉप कटिंग के प्रयोगों से प्राप्त उत्पादन के आंकड़ों के आधार पर क्षतिपूर्ति और फसल बीमा की राशि निर्धारित की जाती है।

इस अवसर मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार यादव, अपर सांख्यिकी अधिकारी रविंद्र चौहान, भूमि संरक्षण अधिकारी अरविन्द भट्ट, सहायक कृषि अधिकारी अंकिता नेगी, जिला समन्वयक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना राकेश शर्मा, ग्राम प्रधान प्रमिला देवी सहित ग्रामीण काश्तकार महिलाएं उपस्थित  थे।

https://regionalreporter.in/prasad-coming-to-kedarnath-dham-should-be-checked/
https://youtu.be/jkIQC6t9hr8?si=w7A9RY47tu_UQ0c5
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *