रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

Weather Update: प्रदेश में झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बुधवार, 25 सितंबर को लोगों को उमस से राहत मिली कई दिनों से चटख धूप के चलते पड़ रही गर्मी से बुधवार को हुई बारिश ने राहत दी जो आज भी जारी है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, 30 सितंबर तक प्रदेश में विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। जबकि आज पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जबकि देहरादून, हरिद्वार समेत अन्य जिलों में जगह-जगह तीव्र बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में 25 सितंबर से मानसून की एक्टिविटी देखने को मिल रही है वहीं 26 सितंबर को उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के अधिकांश हिस्सों और मैदानी जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है वहीं उत्तराखंड के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है

https://regionalreporter.in/students-awarded-for-best-performance-in-competitions/
https://youtu.be/kYpAMPzRlbo?si=emwhpLpqQrShHKrb
Website |  + posts
2 comments

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *