रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

जेल से फरार कैदियों पर 50-50 हजार का इनाम

 हरिद्वार के रोशनाबाद जिला कारागार से फरार दोनों कैदियों पर गढ़वाल रेंज के आईजी करण सिंह नगन्याल ने 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

बता दें कि, शुक्रवार 11 अक्तूबर रात को जेल में रामलीला हो रही थी। इस दौरान पंकज और रामकुमार दो सीढ़ियां बांधकर जेल की 22 फीट ऊंची दीवार फांदकर भाग गए थे। इस मामले में प्रभारी जेल अधीक्षक समेत छह कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था। दोनों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीमें बना बड़े स्तर पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन अभी कामयाबी हासिल नहीं हो पायी है।

https://regionalreporter.in/presence-of-tata-in-india/
https://youtu.be/9QW0uH_UIwI?si=ZSPFlA-aAHljXj9t
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *