रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

किसी भी व्यापारी पर कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी: गौचर व्यापार संघ

गौचर व्यापार संघ की बैठक में निर्णय लिया गया है कि मंगलवार को जुलूस में शामिल लोगों पर प्रशासन द्वारा कोई किसी प्रकार की कार्रवाई की जाती है तो व्यापारी मुखर होकर इस बात का विरोध करेंगे।

व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में व्यापारीयों ने मंगलवार की घटना की निंदा करते हुए कहा कि व्यापारियों की एकता बनाए रखी जाएगी। बैठक में कहा गया है कि बाहर से आने वाले फेरी वालों पर रोक लगाई जानी चाहिए साथ ही बाहर से आने वाले व्यक्तियों का सत्यापन किया जाना चाहिए।

बैठक में भूपेंद्र सिंह बिष्ट, बिपिन रावत, भूपेंद्र नेगी, नीतीश चौधरी, अर्जुन सिंह नेगी, विजय प्रसाद डिमरी, आनंद सिंह बिष्ट, दिलीप रावत, दिनेश सिंह बिष्ट, पंकज सिंह भंडारी, गोविंद सिंह बिष्ट, काजल भंडारी, समीम नासिर समेत अन्य व्यापारी मौजूद थे।

https://regionalreporter.in/rudranath-temple-doors-closed-for-winter/
https://youtu.be/_gUGR30Res0?si=LJAMKsUZex7bO3SF
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *