रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

खो-खो वर्ल्ड कप कैंप के लिए चुने गए उत्तराखंड के तीन खिलाड़ी

13 जनवरी 2025 को शुरू हो रहे पहले खो-खो वर्ल्ड कप की टीम चयन कैंप के लिए उत्तराखंड के तीन खिलाड़ियों को चुना गया है।

महिला वर्ग के कैंप में हल्द्वानी के हल्दूचौड़ निवासी युवा खिलाड़ी अंजू आर्या, पुरुष वर्ग के कैंप में ऋषिकेश के अभिषेक त्रिशूलिया और लक्ष्मण ठाकुर को चुना गया है।

नई दिल्ली में 10 दिसंबर से 11 जनवरी तक विशेष खो-खो कैंप लगाया जा रहा है। उत्तराखंड की प्रमुख अटैकर चेजर अंजू का इंडिया कैंप ऑलराउंडर के रूप में चयन हुआ है। राजेश बिष्ट, राजेंद्र नेगी उनके कोच हैं। अंजू भारत के लिए इंडो-नेपाल सीरीज भी खेल चुकी हैं।

वहीं पुरुष कैंप में चुने गए अभिषेक त्रिशूलिया डिफेंडर हैं। उनके पिता की ऋषिकेश में चाय की दुकान है। दूसरी ओर लक्ष्मण ठाकुर की मां के कंधों पर घर की जिम्मेदारी है।

दोनों वर्तमान में खेलो इंडिया के खो-खो कैंप टिहरी में कोच मनीष गिरी गोस्वामी, नागेश राजपूत से ट्रेनिंग ले रहे हैं। उत्तरांचल क्षेत्रीय खो-खो एसोसिएशन के महासचिव रजत शर्मा ने बताया कि मार्च 2024 में 56वें राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के दम पर तीनों खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

कैंप में पूरे देश से 60 पुरुष और 60 महिला खिलाड़ी चुने गए हैं। कैंप का अनुभव आने वाले राष्ट्रीय खेलों में भी प्रदेश के काम आएगा।

https://regionalreporter.in/dabang-utida-and-uk-riser-xi-faridabad-reached-the-semi-finals/
https://youtu.be/9QW0uH_UIwI?si=RL-uUmgNixxsWWJQ
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *