रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पुष्पा 2 मचा रही बॉक्स ऑफिस पर धमाल

पुष्पा 2 ने पहले वीकेंड के कलेक्शन से सभी हिंदी और साउथ सिनेमा की फिल्मों को पछाड़ा

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।  ‘पुष्पा 2 ने अपनी रिलीज के 5 दिन पूरे कर लिए हैं। करोड़ो का कलेक्शन करते हुए यह फिल्म तेजी से रिकॉर्ड तोड़ रही है। पुष्पा 2 ने इन पांच दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है।

सुकुमार द्वारा निर्देशित पुष्पा 2 हिंदी बाजार में असाधारण प्रभाव डाल रही है, जहां यह रिकॉर्ड तोड़ रही है और नए मानक स्थापित कर रही है। पुष्पा 2 अपने मंडे टेस्ट में भी पास हो चुकी है। पुष्पा 2 ने पहले सोमवार 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया है। पुष्पा 2 इकलौती ऐसी फिल्म है, जिसने मंडे टेस्ट में इतना पैसा कमाया है।

भारत में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पुष्पा 2 अब वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये की ओर बढ़ रही है। अल्लू अर्जुन की फिल्म 1000 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री करने जा रहा है। इसी के साथ अल्लू अर्जुन की फिल्म सबसे तेज 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म का टैग अपने नाम करने जा रही है।

‘पुष्पा’ के स्वैग का जादू बरकरार

फिल्म में अल्लू अर्जुन का दमदार अभिनय और उनका बेमिसाल स्वैग फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है। फैंस ने उनके आइकॉनिक डायलॉग्स और स्टाइल को हाथों-हाथ लिया है। रश्मिका मंदाना का किरदार भी कहानी में नई जान डालता है।

‘पुष्पा: द रूल’ की सफलता भारतीय सिनेमा के लिए एक नया मील का पत्थर साबित हो रही है। यह फिल्म यह साबित करती है कि जब कहानी, अभिनय और निर्देशन का शानदार मेल हो, तो वह दर्शकों के दिलों पर राज करती है।

पुष्पा-2 का टोटल कलेक्शन

बता दें, पुष्पा 2 बीती 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। पुष्पा 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 170 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 294 करोड़ रुपये से खाता खोला था।

पुष्पा ने इंडियन बॉक्स ऑफिस की घरेलू और वर्ल्डवाइड सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। हिंदी में शाहरुख खान की फिल्म जवान (65.50 करोड़ रुपये) को पछाड़ पुष्पा 2 ने 72 करोड़ रुपये से खाता खोला था।

हिंदी में पुष्पा 2 ने पहले 72 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 59 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 74 करोड़ रुपये और चौथे दिन 86 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, पांचवें दिन 46 करोड़ रुपये (अनुमानित) कमाए हैं। पुष्पा 2 घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 593 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 829 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

https://regionalreporter.in/sanjay-malhotra-will-be-the-new-governor-of-rbi/
https://youtu.be/kYpAMPzRlbo?si=cuZ-JD6rNAvtmakb
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *