शिकायतें अब डिजिटल रूप से 90 सेकंड में संबंधित अधिकारी तक पहुँचेंगी
उधम सिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण (DSNDA) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
सक्षम नई वेबसाइट लॉन्च की है।
इस पहल का उद्देश्य शिकायत निवारण प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और डिजिटल बनाना है।
इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक अब ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं,
और उन्हें यूनिक शिकायत आईडी प्राप्त होगी।
इस आईडी की मदद से शिकायतकर्ता अपनी शिकायत की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।
90 सेकंड में शिकायत अधिकारी तक पहुंचेगी
जिला विकास प्राधिकरण ने बताया कि नई AI प्रणाली शिकायत को महज
90 सेकंड में संबंधित विभाग और अधिकारी तक पहुंचा देगी।
अधिकारी अब हस्तलिखित शिकायतों की तस्वीर को AI प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर सकते हैं।
AI सॉफ्टवेयर शिकायत को पढ़कर उसका संक्षिप्त विवरण तैयार करता है, समस्या की श्रेणी तय करता है और ऑटोमेटिक ही संबंधित अधिकारी को ट्रांसफर कर देता है।
यूनिक आईडी से होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग
शिकायत दर्ज होते ही शिकायतकर्ता को मोबाइल पर यूनिक शिकायत आईडी भेजी जाती है।
इसके माध्यम से न केवल शिकायत की प्रगति की जानकारी मिलती है,
बल्कि निस्तारण की प्रक्रिया भी पारदर्शी और समयबद्ध हो जाती है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के लिए भी AI सेवा
DSNDA ने AI आधारित संचार प्रणाली का परीक्षण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के लिए भी शुरू किया है।
अब लाभार्थियों को किस्तों की जानकारी, भुगतान की समय सीमा और आगे की प्रक्रिया
से जुड़ी सूचनाएं AI-संचालित ऑटोमेटेड कॉल के जरिए सरल भाषा में उपलब्ध कराई जा रही हैं।
अधिकारियों के अनुसार, यह प्रणाली मात्र पांच मिनट में करीब 10 हजार लाभार्थियों तक
जानकारी पहुंचाने में सक्षम है।
इस नई डिजिटल पहल से भ्रम की स्थिति समाप्त होगी और योजनाओं का लाभ समय पर नागरिकों तक पहुंचेगा।
















Leave a Reply