रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

देहरादून में सनसनी: 14 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

तीन नाबालिग हिरासत में

पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

पीड़िता ने तीन युवकों पर आरोप लगाया है कि वे उसे बहला-फुसलाकर जंगल में ले गए

और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया।

पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।

कपड़े देने गई थी किशोरी

परिजनों के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 7 बजे किशोरी पटेल नगर क्षेत्र में धुलाई के लिए आए कपड़े देने गई थी।

इसी दौरान एक किशोर ने उसे फोन कर हरिद्वार बाईपास के पास एक स्कूल के पास बुलाया।

जब किशोरी वहां पहुंची तो वहां दो अन्य किशोर भी मौजूद थे।

जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म

पीड़िता का आरोप है कि तीनों उसे बहला-फुसलाकर पास के जंगल में ले गए।

वहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

घटना के बाद आरोपियों ने शुक्रवार सुबह एक ई-रिक्शा से किशोरी को उसके घर के बाहर छोड़ दिया।

बेहोशी की हालत में मिली किशोरी

परिजनों के अनुसार, किशोरी घर के बाहर बेहोशी की हालत में मिली।

पड़ोस में रहने वाली उसकी सहेली उसे घर के अंदर लेकर आई।

होश में आने के बाद किशोरी ने पूरी घटना अपने परिवार को बताई।

इसके बाद परिजन तुरंत पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

घटना की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता पटेल नगर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

तीनों आरोपी नाबालिग

पटेल नगर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि सभी आरोपी नाबालिग हैं। उन्हें हिरासत में लेकर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद उन्हें बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।

https://regionalreporter.in/sonam-wangchuk-released-ladakh-violence-case/
https://youtu.be/f8W9xAMEnQE?si=FMdYgCFbcNwjEr2z

Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *