रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

अनंत अंबानी को ‘Global Humanitarian Award for Animal Welfare’

सबसे कम उम्र के एशियाई सम्मानित, अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में आयोजन

उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) को पशु कल्याण के क्षेत्र में उनके प्रभावशाली योगदान के लिए प्रतिष्ठित “Global Humanitarian Award for Animal Welfare” से नवाजा गया है।

यह सम्मान Global Humane संस्था ने दिया, जो अमेरिकन ह्यूमेन सोसाइटी का अंतरराष्ट्रीय ब्रांड है।

इसके साथ ही, अनंत अंबानी यह पुरस्कार पाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के व्यक्ति और पहले एशियाई बन गए हैं।

समारोह अमेरिका की राजधानी में हुआ, जहां वन्यजीव संरक्षण से जुड़े अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ, नीति-निर्माता और गैर-लाभकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।

मंच से अनंत अंबानी के प्रयासों को “वैश्विक स्तर पर असर डालने वाला” बताया गया।

Image

‘वनतारा’ को मिली वैश्विक पहचान

यह सम्मान अनंत अंबानी के नेतृत्व में स्थापित ‘वनतारा’ पहल के योगदान को रेखांकित करता है।

‘वनतारा’ दुनिया के सबसे व्यापक वन्यजीव बचाव और संरक्षण कार्यक्रमों में शुमार है। यहां—

  • बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन किए जाते हैं
  • आधुनिक सुविधाओं के साथ मेडिकल केयर मिलती है
  • लंबी अवधि का रिहैबिलिटेशन किया जाता है
  • संकटग्रस्त प्रजातियों की रक्षा और पुनर्वास पर काम होता है

संस्था का लक्ष्य सिर्फ उपचार नहीं, बल्कि बचाए गए पशुओं का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना भी है।

भारत की छवि को मिली मजबूती

विशेषज्ञों के अनुसार, इस सम्मान से पशु कल्याण के क्षेत्र में भारत की भूमिका को वैश्विक मंच पर नई पहचान मिली है।

यह उपलब्धि दिखाती है कि निजी पहल और संसाधन मिलकर बड़े स्तर पर सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

Image

https://regionalreporter.in/gangotris-deodar-is-given-raksha-sutra/
https://youtu.be/0DniHzFeUhE?si=Ttf0WtW-ROaNYecu

Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: