उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ बेस कैंप में महिला के साथ रेप के प्रयास का आरोप लगा है। पीड़िता महिला ने बताया कि, उनके गांव के ही व्यक्ति ने महिला के टैंट में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने जब विरोध किया और वो चिल्लाई तो आरोपी टेंट से भाग गया।
विस्तार
केदारनाथ बेस कैंप में भाजपा नेत्री से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप लगे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, एक महिला ने केदारनाथ बेस कैंप में उसके साथ रेप की कोशिश के आरोप लगाए हैं। महिला की केदारनाथ में दुकान है और वहीं बेस कैंप के एक टेंट में वो रहती है।
महिला ने 18 अक्टूबर को सोनप्रयाग थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है कि, 13 अक्टूबर को राकेश चन्द्र शुक्ला निवाली नागजगई बसुकेदार ने उसे फोन किया था और कहा था कि वो अपने कमरे (टेंट) का दरवाजा खुला रखे, लेकिन पीड़िता अपना फोन बंद करके सो गई। इसी बीच रात को आरोपी उसके टेंट में घुसा और पीड़िता के साथ छीना झपटी की।
महिला का आरोप है कि आरोपी उन्हें रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का दवाब बना रहा था, लेकिन महिला नहीं मानी और उसने सोनप्रयाग थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
महिला ने अपनी शिकायत में आरोपी पर जबरदस्ती करने का भी आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि अपनी जान बचाने के लिए जब वो चिल्लाई तो आरोपी वहां से भाग गया।
सोनप्रयाग थाना प्रभारी देवेन्द्र असवाल ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 333 और 74 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
















केदारनाथ विधानसभा: उपचुनाव की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ ही चुनावी रणभेरी शुरू - रीजनल रिपोर्टर
[…] Rudrapayag News: केदारनाथ बेस कैंप में दुष्कर्म … https://regionalreporter.in/attempted-rape-in-kedarnath-base-camp/ https://youtu.be/kYpAMPzRlbo?si=gmm_5aw0yDPd5kKc Share this… […]