रुद्रप्रयाग में 24 मई तक चलेगा मकान सूचीकरण अभियान, नागरिकों को ऑनलाइन स्वगणना का मिलेगा विकल्प
विस्तार
जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत जनपद रुद्रप्रयाग में मकान सूचीकरण एवं मकानों
की गणना का कार्य 25 अप्रैल से 24 मई 2026 के बीच संपन्न किया जाएगा।
इस संबंध में Office of the Registrar General and Census Commissioner of India
द्वारा सभी जनपदों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
15 अप्रैल से शुरू होगी स्वगणना
अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार जनगणना में आम नागरिकों के लिए स्वगणना (Self Enumeration) का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है।
उन्होंने बताया कि स्वगणना की प्रक्रिया 15 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक, यानी 10 दिनों के लिए खुली रहेगी।
इस दौरान नागरिक स्वयं अपने मकान और परिवार से संबंधित जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।
25 अप्रैल से घर-घर सर्वे शुरू
स्वगणना अवधि समाप्त होने के बाद 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक जनगणना कर्मी घर-घर जाकर मकानों की गणना और सूचीकरण का कार्य करेंगे।
इसके साथ ही जनपद के प्रमुख व्यक्तियों की स्वगणना प्रक्रिया को मीडिया कवरेज के साथ संपन्न कराया जाएगा,
ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया में भाग लें और जागरूकता बढ़े।
अधिकारियों को दिए गए निर्देश
अपर जिलाधिकारी ने जनगणना 2027 के लिए नामित सभी अधिकारियों को
निर्देशित किया है कि वे जनगणना निदेशालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए
कार्य को समयबद्ध और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न करें।
















Leave a Reply