रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

India AI Impact Summit 2026 में डिवाइस चोरी, Neo Sapien के CEO ने दर्ज कराई FIR

राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित India AI Impact Summit 2026 के दौरान चोरी का गंभीर मामला सामने आया है।

AI वियरेबल्स स्टार्टअप Neo Sapien के सीईओ धनंजय यादव ने अपने स्टॉल से AI डिवाइस चोरी होने के बाद

तिलक मार्ग थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की तलाश की जा रही है।

VVIP मूवमेंट के दौरान हुई चोरी

धनंजय यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले भारत मंडपम परिसर में सुरक्षा कारणों से अचानक लॉकडाउन कर दिया गया था।

इसी दौरान उनके स्टॉल से कंपनी के AI वियरेबल्स गायब हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

CEO ने सोशल मीडिया पर साझा किया दर्द

धनंजय यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि AI इम्पैक्ट समिट का पहला दिन उनकी टीम के लिए बेहद निराशाजनक रहा।

उन्होंने कहा कि वह इस समिट में बड़े उत्साह के साथ आए थे क्योंकि यह आयोजन भारत में AI इकोसिस्टम को मजबूती देने का अवसर था।

उन्होंने आरोप लगाया कि सिक्योरिटी टीम के बीच आपसी समन्वय की कमी थी एक अधिकारी ने रुकने की अनुमति दी, जबकि दूसरे समूह ने तुरंत स्टॉल खाली करने का आदेश दे दिया।

सुरक्षा पर भरोसा भारी पड़ा

CEO के मुताबिक, उन्होंने सिक्योरिटी कर्मियों के भरोसे अपने AI वियरेबल्स स्टॉल पर ही छोड़ दिए थे। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक गेट बंद रहे,

लेकिन इसके बावजूद हाई-सिक्योरिटी ज़ोन के भीतर से डिवाइस चोरी हो जाना गंभीर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने कहा कि फ्लाइट, ठहरने, लॉजिस्टिक्स और बूथ पर भारी खर्च करने के बावजूद इस तरह की घटना बेहद निराशाजनक है।

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि समिट में भारी

कुव्यवस्था रही और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के चलते एग्ज़िबिटर्स को उनके पेड स्टॉल्स से बाहर कर दिया गया।

जांच जारी, आयोजकों पर उठे सवाल

AI जैसे अत्याधुनिक तकनीकी आयोजन में इस तरह की घटनाओं ने सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की निगाहें पुलिस जांच और आयोजकों की प्रतिक्रिया पर टिकी हुई हैं।

https://regionalreporter.in/holi-milan-festival-shrinarayan-datt-thapliyal-srinagar/
https://youtu.be/lq07JUXCAS8?si=8fdZBvi58f3oZlOH
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: