रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

‘होली सम्राट’ की स्मृति में सजी राग-रंग और परंपरा की सांस्कृतिक संध्या

स्वर्गीय नारायण दत्त थपलियाल ‘होली सम्राट’ की स्मृति में रीजनल रिपोर्टर के तत्वावधान में आयोजित “राग-रंग और परंपरा : होली मिलन महोत्सव”

सांस्कृतिक विरासत, लोक-संगीत और आपसी सौहार्द का जीवंत उत्सव बनकर सामने आया। कार्यक्रम में श्रीनगर

(गढ़वाल) की बड़ी संख्या में जनता की उपस्थिति ने आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया।

सुंदर संचालन और बैठकी होली के महत्व की प्रभावशाली प्रस्तुति


कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन चेतना थपलियाल एवं अंबिका सोनी द्वारा किया गया। संचालन के

दौरान उन्होंने सुंदर होली गीतों के माध्यम से श्रोताओं को जोड़ते हुए बैठकी होली की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और

सामाजिक महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बैठकी होली केवल गीत-संगीत नहीं, बल्कि आपसी मेल-जोल, अनुशासन और लोक-संस्कारों की जीवंत अभिव्यक्ति है।

बैठकी होली और लोकगीतों ने बांधा समां

कार्यक्रम में उत्तराखंड की समृद्ध बैठकी होली परंपरा को जीवंत करते हुए अनेक भावपूर्ण और शास्त्रीय होली गीत प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि संगीत विभाग की प्रो. आशा कृष्ण पांडेय,विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर एस.एस रावत

दिनेश कृष्ण बेलवाल, भास्कर भौर्याल, संजय पांडे, वीरेंद्र रतूड़ी, आयुषी कृष्ण और विमल बहुगुणा ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

तबले पर योगेश और हारमोनियम पर दिनेश कृष्ण बेलवाल की संगत ने प्रस्तुतियों को और प्रभावशाली बनाया।

वहीं आयुषी, किशन, मदन मोहन डंगवाल सहित अन्य कलाकारों ने भी विभिन्न गीतों की प्रस्तुति देकर आयोजन को सांगीतिक ऊंचाई प्रदान की।

श्रीनगर की जनता रही बड़ी संख्या में मौजूद

कार्यक्रम में श्रीनगर क्षेत्र के साहित्यप्रेमी, संगीतप्रेमी और आम नागरिक, गढ़वाल विवि के छात्र बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

दर्शकों ने बैठकी होली और पारंपरिक गीतों का भरपूर आनंद लिया और कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन आने वाली पीढ़ियों को लोक-संस्कृति, परंपरा और सामूहिक

सौहार्द से जोड़ने का कार्य करते हैं और भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

https://regionalreporter.in/national-seminar-the-fourth-pillar-in-the-digital-era-law-environment-and-public-concern/
https://www.youtube.com/live/IrUaYK6oKko?si=D93B4BvpmJJ0IOjT
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: