रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

9 दिन बाद जंगल में मिला मासूम पंकू का शव

रुद्रप्रयाग जिले के बाड़ब गांव से लापता 5 वर्षीय मासूम पंकू का शव रविवार को जंगल से बरामद किया गया।

4 अप्रैल से बच्चा लापता था, जिसके बाद लगातार उसकी तलाश की जा रही थी।

गांव से 5 किलोमीटर दूर मिला शवमासूम का शव

गांव से करीब 5 किलोमीटर दूर जंगल क्षेत्र में मिला

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लिया।

9 दिनों तक चला सर्च अभियानबच्चे की खोज में जिला प्रशासन, पुलिस और वन विभाग लगातार संयुक्त अभियान चला रहे थे।

कई दिनों तक जंगल और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान जारी रहा।

शव मिलने से गांव में पसरा मातमपंकू का शव मिलने की खबर से पूरे बाड़ब गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है

कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

वन्यजीव हमले के संकेत नहीं मिले

वन विभाग के रेंजर हरी शंकर रावत ने बताया कि घटनास्थल पर किसी जंगली जानवर के हमले के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं।

फिलहाल वन्यजीव हमले की पुष्टि नहीं हुई है।हर पहलू से जांच में जुटा प्रशासनप्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है।

पुलिस और संबंधित विभाग सभी संभावित पहलुओं पर बारीकी से पड़ताल कर रहे हैं।

https://regionalreporter.in/hnbgu-nari-shakti-vandan-adhiniyam-discussion/
https://youtu.be/qUTHnPnwFL4?si=BcWFBYN6HvJDyZNI
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *