अंजना घिड़याल
अपने खाने में घोलें तीखापन और मिठास का अनोखा संगम । कम सामग्री और आसान विधि के साथ तैयार करें घर का बना शुद्ध सॉस ।
सामग्री:
500 ग्राम लाल मिर्च, 100 ग्राम चीनी, 100 ग्राम गुड़, 5 नींबू, 2 चम्मच नमक ।
विधिः
तैयारी: मिर्च धोकर सुखाएं, बीज निकालें और लंबाई में दो टुकड़े कर लें।
प्रोसेस: मिर्च पर नमक छिड़क कर 10 मिनट छोड़ दें, फिर हिलाकर कपड़े पर सुखाएं।
मिक्सः मिक्सर में मिर्च, 1 चम्मच नमक और नींबू का रस डालकर बारीक पीस लें।
कुकिंग: पिसे मिश्रण को कढ़ाई में डालें। गुड़ और चीनी मिलाकर तब तक पकाएं जब तक मिश्रण कढ़ाई न छोड़ने लगे।
तैयार है आपका तीखा-मीठा
रेड चिली सॉस !















Leave a Reply