आईआईएसईआर मोहाली और बीएचयू में आधुनिक तकनीक व लाइब्रेरी सिस्टम का सीखेंगे प्रशिक्षण
उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड की पहल पर राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर के
दो कर्मचारियों को अपने कौशल को निखारने के लिए प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है।
इस पहल का उद्देश्य ज्ञान को अद्यतन करना और आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना है।
भौतिक विज्ञान विभाग के प्रयोगशाला सहायक मुनेंद्र कुमार को
‘फिजिक्स प्रयोग स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम–2026’ के लिए चयनित किया गया है।
यह प्रशिक्षण 9 से 14 मार्च तक आईआईएसईआर मोहाली में आयोजित किया जा रहा है।
आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों का मिलेगा प्रशिक्षण
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रयोगशाला सहायकों को आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों
और नई तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।
विशेषज्ञों द्वारा प्रयोगशाला संचालन, उपकरणों के उपयोग और वैज्ञानिक प्रयोगों की नई विधियों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके साथ ही कार्यक्रम में प्रयोगशाला प्रबंधन, कॉरपोरेट जगत की जरूरतों
और विद्यार्थियों की प्रायोगिक शिक्षा को बेहतर बनाने के तरीके भी बताए जाएंगे।

बीएचयू में रिफ्रेशर कोर्स करेंगे सत्येंद्र कुमार
महाविद्यालय के सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार को भी 14 दिन के रिफ्रेशर कोर्स के लिए भेजा गया है।
वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
इस दौरान वे पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के अंतर्गत डिजिटल, वर्चुअल और स्मार्ट लाइब्रेरी की आधुनिक कार्यप्रणाली को समझेंगे।
कौशल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
कॉलेज की प्राचार्य प्रो. प्रणीता नंद ने कहा कि उच्च शिक्षा में इस प्रकार के नवाचार बेहद जरूरी हैं।
इससे शिक्षण संस्थानों में आधुनिक तकनीकों का उपयोग बढ़ेगा और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा।
उन्होंने इसे उच्च शिक्षा में कौशल विकास की दिशा में सरकार का सराहनीय कदम बताया।
इस संबंध में जानकारी महाविद्यालय की मीडिया समिति के डॉ. विक्रम सिंह बर्त्वाल ने दी।
















Leave a Reply