रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पिथौरागढ़ से मुरादाबाद जा रही स्कॉर्पियो कार दुर्घटनाग्रस्त

01 की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

पिथौरागढ़ से मुरादाबाद जा रही स्कॉर्पियो कार पुलभट्टा थाना क्षेत्र के शंकर फार्म के पास अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को किच्छा सामुदायिक केंद्र ले जाया गया

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9.45 बजे सूचना मिली कि पुलभट्टा थाना क्षेत्र स्थित NH-74 पर शंकर फार्म के पास एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो नहर में गिर गई

मौके पर थाना पुलिस पहुंची और कार में बैठे 6 लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाल कर किच्छा अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया

हाल ही में महिला के भाई का देहांत हुआ था इस कारण महिला अपने पति और अन्य लोगों के साथ अपने मायके मुरादाबाद जा रही थी

पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है साथ ही मृतका के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

https://regionalreporter.in/trainees-of-diet-chamoli-did-an-educational-tour-of-the-model-schools-of-bageshwar/
https://youtu.be/DOr9xIQE7b8?si=Z8zKVr0Obx2aGBAR
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *