वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप मालविया करेंगे जांच, सुबह 11 बजे से शुरू होगी ओपीडी
बेस अस्पताल श्रीनगर में 18 मार्च को विशेष कार्डियो ओपीडी का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. संदीप मालविया द्वारा हृदय रोग से संबंधित मरीजों की जांच और परामर्श दिया जाएगा।
इन मरीजों को मिलेगा विशेष लाभ
इस विशेष ओपीडी में वे मरीज पहुंच सकते हैं जो—
- सीने में दर्द
- उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर)
- धड़कन की अनियमितता
- सांस फूलने जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं
विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा मरीजों को उचित जांच और उपचार संबंधी सलाह दी जाएगी।
यहां होगी ओपीडी, समय भी तय
यह कार्डियो ओपीडी अस्पताल की जनरल मेडिसिन ओपीडी के समीप आयोजित की जाएगी।
ओपीडी का समय प्रातः 11:00 बजे से निर्धारित किया गया है।
















Leave a Reply