रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

HNBGU में गैस संकट के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, SFI के आह्वान पर बड़ी संख्या में छात्र जुटे

शनिवार को एस.एफ.आई. श्रीनगर इकाई द्वारा हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (HNBGU) में रसोई गैस संकट के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्रों की भागीदारी देखने को मिली।

छात्रों ने अपनी समस्याओं और दैनिक जीवन में आ रही परेशानियों को खुलकर सामने रखा।

बढ़ती शिक्षा लागत से छात्र परेशान

प्रदर्शन के दौरान कई छात्रों ने बताया कि बढ़ती शिक्षा लागत, लगातार बढ़ रही परीक्षा फीस और अब रसोई गैस के आसमान छूते दाम उनके लिए गंभीर समस्या बन चुके हैं।

उनका कहना था कि इन बढ़ते खर्चों के कारण छात्र जीवन चलाना दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है।

सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

एस.एफ.आई. HNBGU यूनिट ने इस प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को स्पष्ट संदेश दिया कि छात्रों पर लगातार बढ़ते खर्चों का बोझ नहीं डाला जा सकता।

संगठन का कहना है कि जब शिक्षा महंगी होती जा रही है, परीक्षा फीस बढ़ाई जा रही है और रसोई गैस जैसी बुनियादी जरूरतें भी छात्रों की पहुंच से बाहर होने लगती हैं,

तो यह सरकार की प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

छात्रों के हक के लिए जारी रहेगा संघर्ष

एस.एफ.आई. HNBGU यूनिट ने कहा कि छात्र अब चुप दर्शक बनकर नहीं रहेंगे। संगठन छात्रों के साथ मजबूती से खड़ा है

और सस्ती शिक्षा के साथ-साथ छात्रों की बुनियादी जरूरतों को सुनिश्चित करने के लिए आगे भी संघर्ष करता रहेगा।

https://regionalreporter.in/road-remains-in-dilapidated-condition-despite-expenditure-of-%e2%82%b91-32-crore/
https://youtu.be/pOXZv2FTp60?si=FBpSNsgjY9gRnflR
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *