हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को बड़ी राहत मिली है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्धन छात्र सहायता शुल्क (Poor Students Assistance) योजना के तहत वित्तीय सहायता के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पहले आवेदन की अंतिम तिथि 21 फरवरी 2026 निर्धारित की गई थी। फरवरी माह में परीक्षाएं संचालित होने के कारण कई छात्र समय पर आवेदन नहीं कर सके थे।
छात्रों की इस परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने आवेदन की तिथि बढ़ाकर अब 28 फरवरी 2026 कर दी है।
प्रशासन ने बताया कि इच्छुक और पात्र छात्र निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर डीन छात्र कल्याण (DSW) कार्यालय, बिड़ला परिसर, श्रीनगर में जमा कर सकते हैं।
पात्रता शर्तें, सहायता राशि और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियां पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार ही मान्य रहेंगी। विश्वविद्यालय ने छात्रों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
















Leave a Reply