मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को जनपद रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी पहुंचे। यहां उन्होंने बद्री-केदार मंदिर
समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ तीर्थपुरोहित दिवंगत श्रीनिवास पोस्ती तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता
दिवंगत अटल वाजपेयी के आवास पर जाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने दोनों शोकाकुल परिवारों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
तीर्थ परंपराओं के संवाहक थे श्रीनिवास पोस्ती
मुख्यमंत्री सबसे पहले वरिष्ठ तीर्थपुरोहित स्व. श्रीनिवास पोस्ती के आवास पहुंचे। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए
कहा कि पोस्ती जी ने अपना पूरा जीवन बाबा केदारनाथ की सेवा, तीर्थ मर्यादाओं के संरक्षण और श्रद्धालुओं की
निस्वार्थ सेवा में समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि
उनका सादा जीवन, अनुशासन और धर्मपरायणता समाज के लिए प्रेरणास्रोत है, जिसकी स्मृति सदैव बनी रहेगी।
संगठन के समर्पित सिपाही थे अटल वाजपेयी
इसके पश्चात मुख्यमंत्री स्व. अटल वाजपेयी के आवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कहा कि अटल वाजपेयी पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठा रखने वाले कर्मठ कार्यकर्ता थे।
संगठन को मजबूत करने और जनसेवा में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर ही संगठन निरंतर आगे बढ़ता है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दोनों पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें
तथा शोकसंतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें।
















Leave a Reply