बीते 19 सितंबर को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गैरसैंण के छात्रावास में आगजनी हो गई थी।
इस दौरान कक्षा दसवीं के छात्र रोहित रावत ने सबसे पहले उठकर छात्रावास में रह रहे 40 अन्य बच्चों को जान बचाई।
साथ ही दमकल और अन्य सुरक्षा कर्मियों के साथ आग बुझाने में मदद भी की जिस पर रोहित रावत को बाल संरक्षण आयोग सम्मानित कर रहा है।
नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य आरती गुसाईं ने बताया कि बुधवार को उत्तराखंड बाल गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
क्लासिकल डांस (Classical Dance) में राष्ट्रीय मंचों पर उत्तराखंड का नाम रोशन करने पर मिलेगा सम्मान
नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर की स्वस्तिका जोशी को शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम (Bharatanatyam Dance)
के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘उत्तराखंड बाल गौरव सम्मान’ (Uttarakhand Bal Gaurav Samman)
से सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 18 दिसंबर को देहरादून में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।
राष्ट्रीय मंचों पर शानदार प्रदर्शन
महज 11 वर्ष की उम्र में स्वस्तिका जोशी ने भरतनाट्यम जैसी कठिन
शास्त्रीय नृत्य शैली में अपनी अलग पहचान बना ली है।
उन्होंने दिल्ली, आगरा, शिमला, उज्जैन सहित देश के कई प्रतिष्ठित मंचों पर
प्रस्तुति देकर श्रोताओं और कला-विशेषज्ञों से सराहना बटोरी है।
उनके मंचीय संयम, तालबोध और अभिव्यक्ति को देखकर विशेषज्ञ उन्हें उभरती हुई सितारा कलाकार (Rising Star Artist) मानते हैं।
बाल प्रतिभाओं को मिल रहा मंच
आयोग के मुताबिक, यह सम्मान उन बाल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया जाता है,
जिन्होंने अपने क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल की हो।
स्वस्तिका का चयन उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को
राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देने वाले कार्यों के लिए किया गया है।
परिवार और शहर में खुशी
स्वस्तिका की इस उपलब्धि से हल्द्वानी सहित पूरे नैनीताल जिले में खुशी की लहर है। परिवारजनों और स्थानीय संगठनों ने इसे उत्तराखंड की बेटियों की सफलता का प्रतीक बताया है।
















NTA शिक्षा संस्थानों के लिए प्रवेश परीक्षा लेगा: धर्मेंद्र प्रधान - रीजनल रिपोर्टर
[…] […]