रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

उत्तराखंड में एलपीजी गैस की किल्लत पर सियासत तेज

हरक सिंह रावत बोले- “मुझे भी ब्लैक में खरीदना पड़ा सिलेंडर”

उत्तराखंड में एलपीजी गैस की कमी को लेकर सियासत तेज हो गई है।

कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए

दावा किया कि उन्हें खुद घरेलू गैस सिलेंडर ब्लैक में खरीदना पड़ा।

उन्होंने कहा कि एक सिलेंडर के लिए उन्हें करीब 1800 रुपये तक चुकाने पड़े।

कांग्रेस मुख्यालय में उठाया गैस किल्लत का मुद्दा

जानकारी के मुताबिक, मसूरी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय

हरक सिंह रावत कुछ देर के लिए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पहुंचे।

राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान

उन्होंने प्रदेश में एलपीजी गैस की कमी और कालाबाजारी का मुद्दा उठाया।

रावत ने कहा कि हालात इतने खराब हो चुके हैं कि एक पूर्व मंत्री होने के बावजूद उन्हें भी सामान्य तरीके से गैस सिलेंडर नहीं मिल पाया।

दो दिन पहले मांगे थे दो सिलेंडर

कांग्रेस नेता ने बताया कि दो दिन पहले उन्होंने देहरादून के जिला पूर्ति अधिकारी से

अपने घर के लिए दो घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की थी।

हालांकि, उन्हें जवाब मिला कि फिलहाल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर प्रतिबंध है और इस कारण गैस उपलब्ध नहीं कराई जा सकती।

सरकार पर कालाबाजारी रोकने में नाकाम रहने का आरोप

हरक सिंह रावत ने आरोप लगाया कि सरकार भले ही प्रदेश में गैस की कमी से इनकार कर रही हो,

लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।

उनके मुताबिक बाजार में एलपीजी सिलेंडरों की खुलेआम कालाबाजारी हो रही है,

और आम लोगों को ऊंची कीमत देकर गैस खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

होटल और रेस्टोरेंट कारोबार भी प्रभावित

रावत ने कहा कि गैस की कमी का असर सिर्फ घरों तक सीमित नहीं है।

इसका प्रभाव होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर भी पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर गैस उपलब्ध न होने की वजह से प्रतिष्ठानों को लकड़ी के चूल्हों का सहारा लेना पड़ रहा है, जबकि कई होटल और रेस्टोरेंट में ऐसी व्यवस्था भी नहीं है।

केंद्र की विदेश नीति पर भी उठाए सवाल

इस दौरान हरक सिंह रावत ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए।

उनका कहना था कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर भारत की ईंधन आपूर्ति पर पड़ रहा है,

और सरकार इस चुनौती से प्रभावी तरीके से निपटने में नाकाम साबित हुई है।

रावत के मुताबिक सरकार चाहे जो भी बयान दे,

लेकिन सच्चाई यह है कि बाजार में गैस सिलेंडर ऊंचे दामों पर ब्लैक में बिक रहे हैं, जिससे आम जनता और कारोबारियों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।https://regionalreporter.in/uttarakhand-weather-update-rain-snowfall-yellow-orange-alert/
https://regionalreporter.in/uttarakhand-weather-update-rain-snowfall-yellow-orange-alert/

https://youtu.be/ovtZ6qN-fpo?si=qjR1tvYMKAF4H46j
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *