रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

उत्तराखंड में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव प्रक्रिया हुई पूर्ण, 15 अगस्त से आचार संहिता समाप्त

उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत प्रमुख एवं उप प्रमुखों के सामान्य निर्वाचन–2025 की प्रक्रिया पूरी कर ली है। आयोग ने 15 अगस्त की शाम 6 बजे से आदर्श आचार संहिता समाप्त होने की घोषणा की।

आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रदेश के सभी जनपदों (जनपद हरिद्वार को छोड़कर) में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है। इस संबंध में आयोग ने 7 अगस्त को अधिसूचना जारी की थी, जिसके क्रम में मतदान एवं अन्य चुनावी कार्यवाही पूरी की गई।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि अब निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आदर्श आचार संहिता स्वतः प्रभावी रूप से समाप्त हो गई है। इसके साथ ही संबंधित जिलों में सामान्य प्रशासनिक कार्यों पर लगी पाबंदियां भी हट गई हैं।

https://regionalreporter.in/shivpuri-road-accident-mini-bus-truck/
https://youtu.be/jGaRHT7bFcw?si=9OuGLLsjkxI1uXZZ
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: