रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

काठगोदाम में युवती ने की आत्महत्या

काठगोदाम थाना क्षेत्र के चांदमारी इलाके में 24 वर्षीय युवती दिव्या आर्या ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

आत्मघाती कदम से पहले दोस्त को भेजा मैसेज

पुलिस के अनुसार आत्मघाती कदम उठाने से पहले दिव्या ने अपने युवक दोस्त को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर अपने मोबाइल का पिन कोड साझा किया था।

इस मैसेज के बाद युवक को अनहोनी की आशंका हुई।

संदेह होने पर दोस्त ने किए 40 कॉल

मैसेज मिलने के बाद युवक दोस्त ने दिव्या को लगातार फोन किए।

बताया जा रहा है कि उसने करीब 40 बार कॉल की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद वह तुरंत दिव्या के घर पहुंचा।

घर पहुंचने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई

जब युवक दोस्त घर पहुंचा तो पता चला कि दिव्या फंदे पर लटकी मिली।

परिजन उसे तुरंत हल्द्वानी के बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार की सबसे बड़ी बेटी थी दिव्या

दिव्या आर्या चार बहनों में सबसे बड़ी थी और एमबीजी कॉलेज में ग्रेजुएशन फाइनल ईयर की छात्रा थी।

पिता का एक साल पहले बीमारी के चलते निधन हो चुका था,

जिसके बाद मां घरों में काम कर परिवार का पालन-पोषण कर रही थीं।

मोबाइल जब्त, फॉरेंसिक जांच जारी

पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है।

एसआई कुमकुम धनिक ने बताया कि फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है

और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

https://regionalreporter.in/case-registered-against-singer-masoom-sharma-in-dehradun/
https://youtu.be/qUTHnPnwFL4?si=_lMsP6zJU2f_IOfu
Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *