रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

Breaking News: राज्य की 13 महिलाओं-किशोरियों को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होंगी सम्मानित

इस वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 13 महिलाओं और किशोरियों को आज, 08 अगस्त 2024 को वर्ष 2023-24 का वीरांगना तीलू रौतेली राज्य पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर, 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। हरिद्वार बाईपास स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षाग्रह में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या चयनित महिलाओं को सम्मानित करेंगी। राज्य की महिलाओं और किशोरियों का विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य पर तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।

इन्हें मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार

  1. डाॅ. माधुरी बड़थ्वाल ( गढ़वाली लोक गायन ) देहरादून
  2. अंकिता ध्यानी (खेल) पौड़ी
  3. प्रीति गोस्वामी (खेल)अल्मोड़ा
  4. नर्मदा देवी रावत (हस्तशिल्प) चमोली
  5. सोनिया आर्या (साहित्य) चंपावत
  6. नेहा देवली (खेल) बागेश्वर
  7. संगीता राणा (खेल) हरिद्वार
  8. सुधा पाल (विज्ञान) नैनीताल
  9. शकुंतला दताल (सामाजिक) पिथौरागढ़
  10. विनीता देवी (साहसिक कार्य) रूद्रप्रयाग
  11. रीना उनियाल (सामाजिक) टिहरी गढ़वाल
  12. मनदीप कौर (खेल) ऊधमसिंह नगर
  13. गीता गैरोला (सामाजिक) उत्तरकाशी

32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होंगी सम्मानित

हरिद्वार से रश्मी शर्मा, रेशमा, नैनीताल से हंसा मेहरा, दुर्गा बनौला व शोभा बौडाई, पौड़ी गढ़वाल से कविता देवी, जयाभारती देवी, उर्मिला देवी, दमयंती देवी, अल्मोड़ा से देवकी और गुड्डी देवी, बागेश्वर से कमला खेतवाल, चमोली से धनेश्वरी देवी, अनीता देवी, पुष्पा देवी, चंपावत से सीमा जोशी, मंजू बिष्ट, देहरादून से रजनी गुलेरिया, प्रियतमा सक्सेना, पिथौरागढ़ से भागीरथी देवी, बीनू धामी, सरोज द्विवेदी, रुद्रप्रयाग से विधि रौतेला, टिहरी गढ़वाल से समा पंवार, जुप्पा देवी, पिंकी, ऊधमसिंह नगर से आरती, समीता श्रीवास्तव, भारती देवी, अंजुरानी चौहान एवं उत्तरकाशी जिले से सोनू और सुषमा।

https://regionalreporter.in/rescue-operation-continues-on-the-sixth-day-in-kedarnath/
https://youtu.be/sLJqKTQoUYs?si=qu15OivvODnWOtXy

Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *