अब रात्रि के समय में 8 से प्रातः 6 बजे तक रहेगा मार्ग बंद
बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग में भूस्खलन का भारी मलबा अब काफी हद
तक साफ कर लिया गया है। नंदप्रयाग-चमोली पर सुबह 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक वाहनों की आवाजाही सुचारू कर दी गई है।
डीएम संदीप तिवारी ने इसके आदेश जारी कर दिए है। लेकिन रात्रि के समय में
8 बजे से सुबह 6 बजे तक मार्ग बंद रहेगा।
शीतकालीन यात्रा और नववर्ष के आगमन पर काफी संख्या में पर्यटकों के आवागमन
के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने एनएचआईडीसीएल को रात्रि के समय पर काम करने
और दिन के समय में मार्ग को यातायात के लिए सुचारू रखने के निर्देश दिए है।
नंदप्रयाग-चमोली हाईवे सुचारू होने से पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी।















चीन ब्रह्मपुत्र नदी पर बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा डैम - रीजनल रिपोर्टर
[…] नंदप्रयाग से चमोली के बीच सुबह 6 बजे से … https://regionalreporter.in/movement-between-nandprayag-and-chamoli-from-6-am-to-8-pm-dm-chamoli/ Share this… […]