रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

देवराडी देवी की देवरा यात्रा 6 माह बाद पहुंची अपने अंतिम पड़ाव

  • 12 साल बाद देवरा यात्रा पर निकली देव डोली ने सैकड़ों गांवों किया भ्रमण
  • 5 जून को गर्भगृह में विराजमान होगी मां देवराडी देवी।

12 साल बाद अपने 6 माह की देवरा यात्रा पर निकली रानीगढ पट्टी की देवराडी देवी सैकड़ो गांवों का भ्रमण करते हुए बीते रोज बौला श्रीकोट व कांडई गांव होते हुए बुधवार को अपने यात्रा के अन्तिम पड़ाव जलगांव में पहुंची। जहां पर भक्तों ने अपने अराध्य देवी का भव्य स्वागत किया।

इस पूजन कार्यक्रम में माता सहित लाटू व सीगलास देवता की पुजारी प्रकाश देवली द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की व धियाणियों द्वारा चढ़ावे को मां को अर्पित किया।

इससे पहले माता की देवरा यात्रा नगर क्षेत्र गौचर, श्रीकोट, सिदवाणी, बोला, कांडई सहित कई क्षेत्रों का भ्रमण कर चुकी है। जहां पर माता के पार्श्वों द्वारा अपने भक्तों को दर्शन देकर सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया।

4 दिसंबर को सिदोली क्षेत्र के देवल गांव में स्थित मंदिर के गर्भगृह से छः माह की देवरा यात्रा पर निकली भगवती 28 मई को जलगांव के वनातोली में पहुंची। जहां पर नित्य पूजा पाठ व धार्मिक क्रिया कलापों के संपन्न होने के बाद 5 जून को आदिशक्ति देवराडी देवी अपने गर्भ गृह में विराजमान हो जायेगी।

देवरा यात्रा में पुजारी प्रकाश देवली,देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष उम्मेदसिंह सिंह चौधरी, भोग शास्त्री भगवती प्रसाद खंडूरी शेर वालों की रूप में साहिल और सौरभ आदि है।

इस मौके पर जयपाल सिंह राणा, प्रदीप चौधरी, बीरसिंह चौधरी, जीतपाल सिंह चौधरी, नारायण सिंह, सुखदेव सिंह, कैसी कैडियाल, कैलाश कैडियाल, जगदीश कैडियाल, राकेश कैडीयाल, यमुना प्रसाद देवली, संजय राणा, दर्शन सिंह, दिग्पाल सिंह, मोहन सिंह, शिशुपालसिंह बिष्ट, प्रकाश बिष्ट के अलावा सैकड़ों भक्त मौजूद थे।

https://regionalreporter.in/civil-defence-exercise-in-border-states-postponed/
https://youtu.be/jGaRHT7bFcw?si=uzw_HpjYYT0hcbfZ
अरुण मिश्रा
+ posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *