रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

उत्तराखंड बजट 2025-26: दून में 18-24 फरवरी आयोजित होगा बजट सत्र

उत्तराखंड के वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि, बजट सत्र 2025-26 देहरादून में 18 से 24 फरवरी की अवधि के बीच आयोजित किया जाएगा।

वित्त मंत्री ने बताया कि, राज्य के विभिन्न वर्गों जैसे लघु उद्योग, शिक्षा, व्यापारी, किसान आदि क्षेत्र से जुड़े लोगों से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए गए हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि महत्वपूर्ण सुझावों को उत्तराखंड के बजट में शामिल किया गया है। जनहित की भावनाओं को ध्यान में रखकर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल करने की दिशा में बजट लाया जाएगा।

वित्त मंत्री ने बताया कि, प्रदेश भर से लगभग 200 से अधिक हित धारकों से सुझाव लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास की परिकल्पना को यह बजट साकार करेगा।

https://regionalreporter.in/us-military-plane-carrying-indians-landed-in-amritsar/
https://youtu.be/sLJqKTQoUYs?si=SXxSBl9x9ABMvWSl
Website |  + posts
2 comments

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *