रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

ऋषिकेश में आज से अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का सीएम करेंगे शुभारंभ

ऋषिकेश में आज से अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। महोत्सव में देश के दिग्गज योगगुरु हिस्सा लेंगे। सात दिनी योग महोत्सव में 20 हजार से अधिक योग साधक पहुंचेंगे।

योग महोत्सव में 20 हजार से अधिक योग साधक पहुंचेंगे योग महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा।

इस महोत्सव में स्वामी अवधेशानंद गिरि, आचार्य बालकृष्ण, स्वामी आत्मस्वरूप, जया किशारी और क्षअत गुप्ता का मार्गदर्शन मिलेगा। रोज शाम को होने वाले सांस्कृतिक समारोह में इंडियन ओशियन, प्रेम जोशुआ, ज्योति नूरान और लोक गीत-नृत्यों की प्रस्तुति होगी।

विभिन्न सत्रों में ग्रैंड मास्टर अक्षर, योगी अभिषेक सोती, योगिनी उपा माता, डा.लक्ष्मी नारायण जोशी, डा. अर्पिता नेगी, योगिनी उर्मिला पांडेय और मेघा चौधरी व्याख्यान देंगी। योगाचार्य रोजाना प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराएंगे।

https://regionalreporter.in/instructions-to-the-officers-of-the-electricity-department-to-achieve-the-target/
https://youtu.be/sLJqKTQoUYs?si=x2it_ZYumzieVc7m
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *