रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

पंजाब की नौकरी छोड़ गांव लौटे सोहन बिष्ट, बेकरी से कमा रहे लाखों

रुद्रप्रयाग में खड़ा किया अपना कारोबार, 10 से 12 लोगों को दे रहे रोजगार

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन की मिसाल पेश करते हुए अगस्त्यमुनि विकासखंड के पाटा गांव निवासी

सोहन सिंह बिष्ट ने अपना बेकरी व्यवसाय स्थापित किया है।

पंजाब में नौकरी करने के बाद गांव लौटे सोहन आज अपने उद्यम से सालाना 8 से 10 लाख रुपये का लाभ अर्जित कर रहे हैं।

सोहन बिष्ट की बेकरी इकाई में ब्रेड, बन, बिस्कुट, पेटीज, केक और नमकीन सहित कई उत्पाद तैयार किए जाते हैं।

इनकी आपूर्ति रुद्रप्रयाग के साथ दूसरे जनपदों में भी की जा रही है।

उनका कारोबार स्थानीय लोगों को रोजगार देने के साथ क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दे रहा है।

प्रशिक्षण के बाद शुरू किया कारोबार

बेकरी व्यवसाय शुरू करने से पहले सोहन सिंह बिष्ट ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) से प्रशिक्षण लिया।

इसके बाद प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 8.50 लाख रुपये का ऋण लेकर अपनी इकाई स्थापित की।

उन्हें इस ऋण पर 35 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ मिला।

10 से 12 लोगों को रोजगार

सोहन बिष्ट के उद्यम से वर्तमान में 10 से 12 लोगों को रोजगार मिल रहा है।

पंजाब में नौकरी करने से लेकर अपने गृह जनपद में सफल कारोबार खड़ा करने तक का उनका सफर स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

उनकी सफलता दिखाती है कि प्रशिक्षण, सरकारी योजनाओं के सहयोग और मेहनत से पहाड़ में भी स्वरोजगार के अवसर तैयार किए जा सकते हैं।

ऐसे प्रयास रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को अपने गांव और क्षेत्र में रहकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

https://regionalreporter.in/adi-kailash-marathon-70-km-2026/
https://youtu.be/Ya781mRMU3Q?si=Q_Ek5HvBDUCfvl9z
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *