रीजनल रिपोर्टर

सरोकारों से साक्षात्कार

स्विमिंग सेशन के दौरान डूबने से छात्र की मौत

मसूरी में सोमवार, 17 मार्च को को एक दिल दहला देने वाली घटना आई है। एक प्रतिष्ठित विद्यालय के स्विमिंग पूल में डूबने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि छात्र एक तैराक था। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा गया कि छात्र अपने कुछ दोस्तों के साथ स्विमिंग कर रहा था, लेकिन अपने दोस्तों के पूल से बाहर आने के बाद भी वह बाहर नहीं आया।

उन्होंने बताया कि छात्र के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। देहरादून में छात्र के गार्जियन रहते हैं, जो मसूरी पहुंच गए हैं।

पंचनामा की कार्रवाई कर शव को मसूरी उप जिला चिकित्सालय में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट रूप से मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

घटना के बाद स्विमिंग पूल में सुरक्षा इंतजामों की जांच की जा रही है और स्कूल प्रशासन से जवाब तलब किया जाएगा।

https://regionalreporter.in/new-rates-of-cng-and-png-implemented-in-uttarakhand/
https://youtube.com/shorts/2avPXLV9jPE?si=WFWFDxCerurJbm-y
Website |  + posts

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *